पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 15 दिन किराए पर रही महिला ने परिजनों के साथ मिलकर की लूट

15 दिन किराए पर रही महिला ने परिजनों के साथ मिलकर की लूट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मकान मालकिन से हाथापाई कर मोबाइल और पर्स लेकर फरार

भास्कर संवाददाता | गुरदासपुर

घर में किराएदार के तौर पर 15 दिन रहकर गई एक महिला ने परिजनों के साथ मिलकर मकान मालकिन से हाथापाई की, जबकि उसका मोबाइल फोन व पर्स लेकर वहां से चंपत हो गई। पीड़ित महिला हरप्रीत कौर पुत्री दर्शन सिंह निवासी सेक्रेटरी मोहल्ला ने बताया कि वो सुविधा केंद्र में तैनात है। सोनिया प|ी हरप्रीत निवासी चंदू नंगल डेरा बाबा नानक सितंबर में उसके घर किराए पर रहने के लिए आई थी। एक दिन सोनिया के मायके व ससुराल परिवार वाले घर आए जिस पर उन्होंने बहुत झगड़ा हुआ। इसके बाद सोनिया का पति अपनी दोनों बेटियां जहां छोड़कर चला गया। वहीं, 19 सितंबर को सोनिया बच्चों के साथ जहां से चली गई। हरप्रीत कौर ने बताया कि वीरवार दोपहर जब वह अपनी गली से बाहर निकली तो सोनिया, उसका पति हरप्रीत, भाई अनिल, बहन नीलम व नीलम का एक दोस्त रोहन वहां पर आ गए तथा उससे हाथापाई की। इसके बाद रोहन ने मेरे हाथ से मोबाइल फोन व पर्स छीनकर सोनिया को दे दिया। शोर मचाने पर वह लोग वहां से फरार हो गए। इस संबंधी थाना सिटी व 181 पर शिकायत दर्ज करवा दी गई है।

खबरें और भी हैं...