पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो बाइक सवार टकराए, एक की बाजू टूटी, दूसरे का सिर फूटा

दो बाइक सवार टकराए, एक की बाजू टूटी, दूसरे का सिर फूटा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डेराबस्सी। डेराबस्सी-बरवाला मार्ग पर स्थित गांव सैदपुरा में पावरकॉम ग्रिड के सामने दो मोटरसाइकिल आपस में टकरा जाने के कारण दोनों चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उनकी हालत को गंभीर देखते हुए सरकारी अस्पताल सेक्टर 32 चंडीगढ़ रेफर कर दिया। गगन प्रीत निवासी वीआईपी रोड, गाजीपुर ने बताया कि वह नेक्टर लाइफसाइंस कंपनी में नौकरी करता है और शुक्रवार सुबह वह मोटरसाइकिल पर ड्यूटी पर जा रहा था। सैदपुरा ग्रिड के सामने उसके आगे जा रहा मोटरसाइकिल सवार अचानक ग्रिड की ओर मुड़ गया, जिस कारण मोटरसाइकिल बेकाबू होकर उसके मोटरसाइकिल से जा टकराया। हादसे में उसकी बाजू टूट गई है। दूसरे मोटरसाइकिल पर पावरकॉम का रिटायर्ड जूनियर इंजीनियर हरविंदर सिंह निवासी गांव जनेतपुर सवार था। उसके सिर और मुंह के अलावा टांगों पर काफी गंभीर चोट आई है।

गगनप्रीत

हरविंदर सिंह

खबरें और भी हैं...