बैसाखी पर चार किसानों की 6 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल आग लगने से जली
सरसीणी में चार किसानों की कटाई के लिए तैयार खड़ी गेहूं की 6 एकड़ फसल आग में जल कर राख हो गई। आग की वजह बिजली की तारों में शाॅर्ट सर्किट माना जा रहा है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था। गांव सरसीणी के जसबीर सिंह, मलकीत सिंह व सुरजीत सिंह और हाकम सिंह की डेढ़-डेढ़ एकड़ में कटाई के लिए तैयार खड़ी गेहूं की फसल शुक्रवार शाम करीब 4 बजे अचानक आग की चपेट में आ गई। दमकल विभाग को सूचित कर ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए। डेराबस्सी व स्टील स्ट्रिप्स की दमकल गाड़ियों के आने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया परंतु पूरी तरह काबू पाने में दमकल कर्मियों ने मदद की। ग्रामिणों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।