पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डेराबस्सी के चडियाला में दो घरों से हुई चोरी

डेराबस्सी के चडियाला में दो घरों से हुई चोरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डेराबस्सी के नजदीकी गांव चडियाला में बीती रात चोरों ने दो घरों में कमरों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात की। चोर घर से सोने के गहने व नकदी चोरी करके फरार हो गए। हालांकि, वारदात के समय मकान मालिक घर पर ही सोए हुए थे, जिन्हें वारदात का बाद में पता चला। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी देते हुए चडियाला के गुरजंट सिंह ने बताया कि उसके भाई हरभजन सिंह के कमरे का चोरों ने रात को ताला तोड़ा और अंदर पड़े कीमती समान की तलाशी शुरू कर दी। रात करीब 2 बजे जब वह उठे तो उन्होंने देखा की बाहर एक लड़का फावड़ा लिए खड़ा है। उसने शोर मचाया तो भाई हरभजन सिंह के कमरे से दो लड़के निकले और वह तेजी से वहां से भागने में कामयाब रहे। इसके बाद कमरे में रखे सामान की जांच की गई तो पता चला कि चोर सोने की दो चूड़ियां, 3 अंगूठियां और 5000 रुपए की नकदी लेकर फरार हो गए।

दूसरी वारदात कुलदीप सिंह पुत्र हाकम सिंह के घर में हुई है। कुलदीप सिंह का परिवार सुबह जब गुरुद्वारे जाने लगा तो उन्होंने देखा कि एक कमरे का ताला टूटा हुआ है और अंदर पड़ा सारा सामान बिखरा पड़ा है। गनीमत यह रही कि कमरे में कोई कीमती सामान मौजूद नहीं था, जिससे कोई बड़ी वारदात नहीं हो सकी।

पुलिस को शिकायत मिलने पर एएसआई हरजीत सिंह को मौके पर भेजा गया, जिन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है।

चडियाला गांव में हरभजन के घर में हुई चोरी।

खबरें और भी हैं...