पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डेराबस्सी में रणजीत रेड्डी बने ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन के प्रधान

डेराबस्सी में रणजीत रेड्डी बने ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन के प्रधान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डेराबस्सी| डेराबस्सी सरकारी कॉलेज की ओल्ड स्टूडेंट्स का चुनाव शुक्रवार को कॉलेज कैंपस में संपन्न हुआ। कॉलेज की ओर से अपॉयंटेड इलेक्शन इंचार्ज प्रोफेसर गुरजंट सिंह की देखरेख में इस चुनाव में कॉलेज के सैंकड़ों पासआउट्स ने हिस्सा लिया। सर्वसम्मति से यूथ कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक प्रधान रणजीत रेड्डी को एसोसिएशन का प्रधान चुन लिया गया। उनका नाम एडवोकेट चमन सैनी ने प्रपोज किया था। रेड्डी के अलावा एडवोकेट जसपाल सिंह दप्पर को सीनियर उपप्रधान, पाल सिंह पाली को वाइस प्रधान व पूर्व प्रधान परमजीत सिंह रम्मी को एसोसिएशन का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। रेड्डी ने प्रधानगी के लिए विशेष तौर पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव दीपइंदर सिंह ढिल्लों का आभार जताते हुए अपने समर्थकों का धन्यवाद किया। जल्द ही दीपइंदर ढिल्लों के दिशा निर्देशों एवं सदस्यों की सलाह से एसोसिएशन की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...