पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परागपुर व धनौनी के दो किसानों के खेतों में लगी आग, फसल जली

परागपुर व धनौनी के दो किसानों के खेतों में लगी आग, फसल जली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परागपुर व धनौनी के दो किसानों के खेतों में लगी आग, फसल जली
डेराबस्सी | गांव धनौनी एवं परागपुर के दो किसानों के खेतों में आग लगने से गेहूं की तैयार फसल समेत नाड़ जलकर राख हो गई। डेराबस्सी फायर ब्रिगेड समेत ग्रामीणों ने इकट्ठे होकर भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण बिजली की तारों में शॉर्ट सर्किट बताया गया है।

किसान परविंदर सिंह बग्गा पुत्र स्वरूप सिंह की दो एकड़ जमीन में खड़ी गेहूं की तैयार फसल जलकर राख हो गई जबकि गांव परागपुर के तेज सिंह पुत्र नराता सिंह की पांच एकड़ में भूसा बनाने के लिए मौजूद फसल के अवशेष के ढ़ेर जलकर राख हो गए। जानकारी देते हुए परविंदर ने बताया कि टेकचंद के खेत में अवशेष का मशीन से भूसा बनाया जा रहा था। इस दौरान खेत से निकल रही बिजली की ढीली तारे आपस में भिड़ जाने से जोरदार चिंगारियां निकली जिससे अवशेष के ढेर आग की चपेट में आ गए। आसपास के गांव के लोगों ने अपने ट्रैक्टरों के साथ बढ़ रही आग से बचाने के लिए घटनास्थल के इर्द-गिर्द ट्रैक्टर चलाकर फसलों को उसकी चपेट में आने से रोका फिर भी आग टेकचंद के 5 एकड़ में नाड़ एवं परविंदर की 2 एकड़ गेहूं की फसल को खाक बना गई।

खबरें और भी हैं...