नगला गांव के श्मशान घाट से टीन की चादरें चोरी
जीरकपुर | रविवार की रात नगला गांव के बाहर श्मशान घाट में रखी टीन की चादरें चोरी हो गई। यहां कुछ दिन पहले श्मशान घाट के ऊपर नई चादरें लगाई गई थी। पुरानी उतार कर रखी थी। रात को करीब 10 बजे एक व्यक्ति रेहड़ी लेकर आया। उसने रेहड़ी पर चादरें लादी। उसे कुछ लोगों ने देखा तो उसे रोका। लोगो ने उसे पकड़ लिया था पर वह व्यक्ति लोगों के साथ हाथापाई कर वहां से भागने में कामयाब हो गया। रेहड़ी पर मोटरसाइकिल का इंजन लगाया था।