पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अकाली भाजपा ने अपने कार्यकाल में पंजाब को लूटा: परनीत कौर

अकाली-भाजपा ने अपने कार्यकाल में पंजाब को लूटा: परनीत कौर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्व विदेश राज्यमंत्री रानी परनीत कौर ने सोमवार को डेराबस्सी हलके के लालडू क्षेत्र का दौरा किया। यहां कांग्रेस के शहरी प्रधान सतीश राणा के कार्यालय में मीडिया से बातचीत में परनीत कौर ने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार ने अपने 10 साल के कार्यकाल में पंजाब की आर्थिक स्थिति को नारकीय बना दिया है। इसका संताप प्रदेश की जनता अभी तक भोग रही है। परनीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार किसानों की फसलों की मंडियों में बेकदरी नहीं होने देगी और उन्हें फसलों की खरीद का तुरंत भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फायर हादसों में जिन किसानों की फसलों का नुकसान हुआ है, प्रशासन को तुरंत उनकी रिपोर्ट प्रशासन को भेजने को कहा गया है ताकि उन्हें भी मुआवजे का भुगतान जल्द से जल्द किया जा सके। उन्होंने कहा कि लालडू नगर परिषद में उपप्रधान का चुनाव मुल्तवी होने बारे न उन्हें पता है, न ही उनका कोई लेनादेना है। उन्होंने कहा कि आज बड़ी संख्या में विरोधी पार्टियां छोड़कर कांग्रेस में आ रहे नेताओं का पार्टी में स्वागत जरुर है परंतु इसके लिए कांग्रेस नहीं बल्कि वो लोग जिम्मेदार हैं जो अपने समर्थकों को जोड़कर नहीं रख सके। इस मौके दीपइंदर सिंह ढिल्लों, एसएमएस संधू, सतीश राणा, भूपिंदर रानीमाजरा, रणजीत रेड्‌डी, इकबाल सिंह, ओमवीर राणा, हरमेश बटोली व सुशील मगरा भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...