पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ब्लड डोनेशन कैंप लगाया 95 यूनिट एकत्र

ब्लड डोनेशन कैंप लगाया 95 यूनिट एकत्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डेराबस्सी | स्थानीय गुरुद्वारा बेबे नानकी साहिब में समाज सेवी संस्था सेवा भारती द्वारा गुरु नानक नाम लेवा सोसायटी के सहयोग से बैसाखी पर्व को समर्पित रक्तदान शिविर व मासिक राशन वितरण समारोह करवाया गया। इस मौके कांग्रेस के प्रदेश महासचिव दीपेंद्र सिंह ढिल्लों मुख्य मेहमान तथा नगर परिषद के पूर्व प्रधान अमृतपाल सिंह, अनिल मेहरा, खरबान अली, युद्धकुलभुषण राज्य प्रधान सेवा भारती, सोमनाथ महामंत्री सेवा भारती पंजाब विशेष मेहमान के तौर पर शामिल हुए। मुख्य मेहमान दीपेंद्र सिंह ढिल्लों ने कहा कि सेवा भारती डेराबस्सी में ही बल्कि पूरे पंजाब में निस्वार्थ सेवा कर रही है। बेसहारा परिवार हो या सरकारी अस्पतालों के मरीज हर किसी की सेवा में यह संस्था सबसे आगे रहती है। उन्होंने संस्था को 21 हजार रुपए की वित्तीय सहायता देने का ऐलान किया तथा रक्तदानियों को सर्टिफिकेट बांटे।

खबरें और भी हैं...