खुड़ाना को हराकर देवीनगर बना वॉलीबाॅल चैंपियन
नौ गजा पीर वेलफेयर क्लब व देवीनगर के गांववासियों के संयुक्त प्रयास से देवीनगर मे वॉलीबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डेराबस्सी थाना प्रभारी महिन्द्र सिंह व कांग्रेस के यूथ प्रधान रणजीत रेड्डी ने विशेष मेहमान के रूप मे शिरकत करते विजेता टीमों को ईनाम देने की रस्म अदा की। मुख्य मेहमान पंजाब प्रदेश कांग्रेस के महासचिव दीपेंद्र ढिल्लों ने क्लब को अपनी ओर से 11 हजार रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान करने की घोषणा की। क्लब के प्रधान हरनिंदर सिंह ने जानकारी देते बताया कि वॉलीबाल टूर्नामेंट मे पंजाब, हरियाणा, यूपी, दिल्ली व अन्य राज्यों से करीब 16 टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें देवीनगर ए व यूपी की खुड़ाना टीम के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया जिसमें देवीनगर ए की टीम ने मुकाबला जीतकर 11 हजार रुपए का नगद ईनाम जीता। इसके अलावा यूपी की खुड़ाना टीम को 7100 रुपए के रनर अप पुरस्कार से संतोष करना पड़ा। इस अवसर पर क्लब द्वारा विशेष मेहमानों का विशेष रूप से सम्मान किया गया। इस मौके पर विशेष रुप से गुरप्रीत सिंह, अजीत सिंह, सर्वजीत सिंह, अवतार सिंह, सतवंत सिंह, दविन्द्र सिंह, लक्की, रंजीत सिंह, अमन, तेजा सिंह के अलावा कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।