पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फायर सेफ्टी वीक पर फायरकर्मियों ने की मॉक ड्रिल, बताए बचाव के उपाय

फायर सेफ्टी वीक पर फायरकर्मियों ने की मॉक ड्रिल, बताए बचाव के उपाय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फायर सेफ्टी वीक पर फायरकर्मियों ने की मॉक ड्रिल, बताए बचाव के उपाय

डेराबस्सी|
डेराबस्सी फायर ब्रिगेड द्वारा फायर सेफ्टी वीक मनाते हुए डेराबस्सी व लालडू़ में कंपनियों के कर्मियों समेत लोगों को आग की घटना से बचाव के लिए जागरूक किया गया। नगर परिषद कार्यालय में अफसरों के आगे फायर उपकरणों का डेमो दिया गया। इस मौके पर फायर अफसर मनजीत सिंह की अगुवाई में डेराबस्सी दफ्तर से लेकर लालडू़ बस स्टैंड तक रोड शो भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान आग की बढ़ रही घटनाओं से बचाव के लिए एक मॉक ड्रिल भी की गई। आग से बचाव संबंधी लोगों को तरीके बताए गए। मनजीत सिंह ने बताया कि फायर सेफ्टी वीक 14 से 20 अप्रैल तक मनाया जा रहा है। इस मौके ईओ दविंदर ग्रेवाल, पार्षद दविंदर सिंह, कौर सिंह, एसएफओ बलजीत सिंह, एसआरओ राजीव कुमार, सुखदेव सिंह, अनिल के अलावा अन्य कर्मियों ने भी मॉक ड्रील में हिस्सा लिया।

खबरें और भी हैं...