साप्ताहिक भागवत कथा का आयोजन
डेराबस्सी| परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में ब्राह्मण सभा रजि. 359, डेराबस्सी की ओर से श्रीमद् भागवत कथा का साप्ताहिक आयोजन सोमवार से परशुराम भवन, सरस्वती विहार में जारी है। सभा के प्रधान मनोज शर्मा के अनुसार कथा वाचक राष्ट्रीय बाल संत पुण्य मुरारी बापू द्वारा प्रवचन व संगीत के माध्यम से कथा का गुणगान किया जा रहा है। संत ने कहा कि हमें सात्विक भोजन करना चाहिए, क्योंकि इससे बुद्धि का विकास होता है। मांस मदिरा युक्त तामसिक भोजन पतन की ओर ले जाता है। इससे बुद्धि की सोचने समझने की शक्ति क्षीण हो जाती है और मनुष्य सही की बजाए गलत कार्यों की ओर अग्रसर होता है। उन्होंने कहा कि हमारी वाणी में कभी कड़वे वचन या अभिमान न आए। चेयरमैन रविंदर वैष्णव, महासचिव केके शर्मा, अश्विनी शर्मा, जनकराज व अशोक शर्मा ने बताया कि 22 अप्रैल को कथा विश्राम का भोग डालते हुए परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भंडारे की व्यवस्था की गई है।