पीरबाबा की मजार पर गोलक का ताला तोड़कर चुराई नकदी
डेराबस्सी। गांव इब्राहिमपुर में बीती रात चोर एक कमरे का ताला तोड़कर हजारों रुपए की नकदी पर हाथ साफ कर गए। हालांकि परिवार दूसरे कमरे में सोया हुआ था परंतु उसे वारदात की भनक तक नहीं लगी। सुबह चोरी का पता चलने पर पुलिस को शिकायत दी गई परंतु खबर लिखे जाने तक कोई पुलिस वाला घटनास्थल पर नहीं पहुंचा था। कृष्ण कुमार रामस्वरूप ने बताया कि बीती रात वह और उनका भाई राजिंदर परिवार समेत अलग कमरों में सो रहे थे। साथ ही पीरबाबा मजार वाला कमरा है जिसका ताला तड़के आई बारिश के बाद करीब तीन बजे टूटा हुआ मिला। अंदर सामान इधर उधर बिखरा पड़ा था और कमरे से बाबा की गोलक गायब थी। कृष्ण ने बताया कि पीरबाबा मजार की गोलक महीने भर से खोली नहीं गई थी और उसमें हजारों रुपए की नकदी मौजूद थी।