पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 21 साल की लड़की से घर में घुसकर रेप, आरोपी गिरफ्तार

21 साल की लड़की से घर में घुसकर रेप, आरोपी गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर परिषद के तहत गांव धनोनी में 21 वर्षीय एक युवती के घर में घुसकर उससे दुष्कर्म करने व धमकाने के आरोप में पुलिस ने उसी गांव के एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक को वीरवार को डेराबस्सी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस को दी शिकायत ने पीड़िता ने बताया कि उसके पिता का देहांत हो चुका है। 13 मई की दोपहर उसके घर गांव का ही 23 वर्षीय जसविंदर घुस आया। उसे अकेली पाकर जसविंदर ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। इस बीच शोर सुनकर उसकी बुआ का बेटा वहां पहुंच गया। उसने जसविंदर को पकड़ने की कोशिश की, परंतु वह उन्हें धमकाते हुए फरार हो गया। युवती ने तीन दिन यह बात बदनामी व धमकी के डर से छिपाए रखी परंतु बाद में मामा समेत रिश्तेदारों को बताया। डेराबस्सी सिविल अस्पताल में उसका मेडिकल कराया गया जिसके बाद उसके बयान पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी 376 व 506 के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया।

खबरें और भी हैं...