पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सर्वहितकारी स्कूल में अच्छे रिजल्ट लाने पर स्टूडेंट्स सम्मानित

सर्वहितकारी स्कूल में अच्छे रिजल्ट लाने पर स्टूडेंट्स सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डेराबस्सी| अर्जुनदास सर्वहितकारी विद्या मंदिर स्कूल के प्रांगण में परीक्षा परिणामों में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. गौरव सच्चर की अध्यक्षता में बोर्ड की परीक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे स्टूडेंट्स को मुख्यातिथि नगर प्रधान मुकेश गांधी, उप प्रधान मानविन्द्र सिंह टोनी राणा, पार्षद नरेश उपनेजा तथा विपन थम्मन ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

जानकारी के अनुसार विद्यालय में कक्षा दसवीं में प्रथम स्थान सीमा कुमारी सुपुत्री अखिलेश कुमार, द्वितीय स्थान गुरदीप सिंह सुपुत्र बलविंदर सिंह, तथा तृतीय स्थान जसदीप कौर सुपुत्री हरभजन सिंह ने प्राप्त किया। कक्षा 12वीं में ऑर्ट्स ग्रुप में प्रथम स्थान नीरू रानी, द्वितीय स्थान परनीत कौर पुत्री बलजीत सिंह, और तृतीय स्थान कुलविंदर सिंह ने हासिल किया। इसी प्रकार कॉमर्स ग्रुप में प्रथम स्थान मनिंदर सिंह, द्वितीय स्थान परनीत कौर पुत्री जसविन्द्र सिंह और तृतीय स्थान कुलबीर कौर और मोनिका चौधरी ने प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में मुकेश गांधी ने मेधावी छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों को भी इन बच्चों से प्रेरणा लेकर आगामी वर्षों में अव्वल प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

खबरें और भी हैं...