पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ड्यूटी से पैदल घर लौट रहे व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत, सड़क हादसे का केस दर्ज

ड्यूटी से पैदल घर लौट रहे व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत, सड़क हादसे का केस दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डेराबस्सी-बरवाला रोड पर बुधवार देर रात ड्यूटी से पैदल लौट रहे व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने इसे सड़क हादसा मानकर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है परंतु लूटपाट के मामले से भी जोड़कर देखा जा रहा है। मृतक की शिनाख्त 34 वर्षीय शंभू चौहान के तौर पर हुई है।

शंभू एक स्थानीय प्राइवेट फैक्ट्री में ड्यूटी खत्म कर सैदपुरा में अपने घर लौट रहा था। जानकारी देते हुए तफ्तीश अधिकारी नरिंदर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश मूल का शंभू चौहान किराए के मकान में अपनी प|ी व बेटे के साथ सैदपुरा रहता था। बीती रात डयुटी खत्म कर वह पैदल ही घर लौट रहा था। इस बीच पीछे से आ रही एक कार ने उसे हिट किया। जख्मी शंभू को डेराबस्सी के सिविल अस्पताल पुहंचाया गया जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत करार दिया।

पुलिस ने ऑल्टो के फरार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है जबकि शुक्रवार को शव का पोस्टमाॅर्टम कराया गया। पोस्टमार्टम दौरान चोट का निशानों को लेकर उसकी मौत के कारण पर संशय बना हुआ है। हालांकि शव परिजनों के हवाले कर दिया गया परंतु पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में मौत के कारण व चोट के निशानों की भी बारीकी से जांच की जा रही है। एसएमओ डॉ. संगीता जैन के अनुसार रिपोर्ट जारी करने से पहले तमाम पहलुओं पर गौर रखा जाएगा।

पुलिस का कहना है कि फिलहाल सड़क हादसे का केस दर्ज किया गया है, लेकिन अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरी स्थिति साफ हो जाएगी और उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। अभी पोस्टमॉटर्म रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...