पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डेराबस्सी के बेहड़ा गांव में घर में घुसकर रेप का प्रयास

डेराबस्सी के बेहड़ा गांव में घर में घुसकर रेप का प्रयास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डेराबस्सी| नजदीकी गांव बेहड़ा में 19 वर्षीय एक लड़की के घर में घुसकर उसी गांव के एक लड़के ने उससे रेप करने की कोशिश की है। लड़की के विरोध करने पर आरोपी ने उसके मुंह में जबरन कुछ जहरीली चीज डालकर, खुद फरार हो गया। लड़की को जीएमसीएच में भर्ती करवाया गया है। जिसके बयान पर पुलिस ने आईपीसी 376, 511 (दुष्कर्म के प्रयास) व 328 (अपराध करने के उद्देश्य से विष आदि देकर नुकसान पहुंचाने) के तहत केस दर्ज कर लिया है।

चंडीगढ़ जीएमसीएच में दाखिल लड़की ने बताया कि वह पढ़ाई पूरी कर अपने घर में रह रही थी। उसे अकेली पाकर वीरवार दोपहर करीब तीन बजे बिदी पुत्र तारा सिंह उसके घर आ घुसा। उससे एक तरफा प्यार जाहिर करते हुए उसने लड़की की बाजू पकड़ ली और गलत इरादे से अंदर कमरे की ओर ले जाने लगा और जबरदस्ती करने की कोशिश भी की। वह घर से बाहर निकल जाना चाहती थी, परंतु बिदी ने ऐसा नहीं होने दिया। मना करने पर बिदी ने उसके मुंह में कोई जहरीली चीज डाल दी। इस बीच लड़की का ममेरा भाई घर पर आ गया, जिसे देख विदी भाग निकला। इस बीच वह बेहोश हो गई। उसे डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां से चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। लेकिन, देर रात तक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

खबरें और भी हैं...