पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अंबाला चंडीगढ़ रोड पर ढाई किलो अफीम के साथ ट्रॉली चालक गिरफ्तार

अंबाला-चंडीगढ़ रोड पर ढाई किलो अफीम के साथ ट्रॉली चालक गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डेराबस्सी| स्थानीय पुलिस ने अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर एक ट्रॉली चालक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से ढाई किलो अफीम बरामद की है। अफीम का बाजारी मूल्य करीब एक लाख रुपए बताया गया है। आरोपी की शिनाख्त सुखवंत सिंह सुक्खा पुत्र गज्जन सिंह वासी गांव बासरगे, थाना घरिंडा, जिला अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। जानकारी देते हुए तफ्तीश अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि बीती रात आईटीआई चौक के पास नाकाबंदी दौरान हंडेसरा की ओर से आए एक ट्रॉली को रोका गया। ट्रॉल्ी झारखंड से गोविंदगढ़ की ओर जाना था, परंतु इस तरफ आने के पीछे पुलिस को शक हुआ। तलाशी लेने पर एक बड़े पैकेट में ढाई किलो अफीम बरामद की गई। आरोपी को डेराबस्सी कोर्ट में पेश करने पर उसका 2 दिन का रिमांड हासिल हुआ है। पुलिस के मुताबिक यह अफीम किसी ने झारखंड से सप्लाई की है जिसे आगे ट्राला चालक द्वारा पंजाब में अलग-अलग ठिकानों पर सप्लाई करना था, परंतु इस बीच इसे धर लिया गया। पुलिस द्वारा आगे पूछताछ जारी है।

खबरें और भी हैं...