पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नगर परिषद पर शामलात जमीन पर कब्जा करवाने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप

नगर परिषद पर शामलात जमीन पर कब्जा करवाने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डेराबस्सी| डेराबस्सी नगर परिषद के तहत पड़ते गांव इसापुर रौणी की शामलात जमीन से छुट्टी वाले दिन कूड़ा कंटेनर्स समेत अन्य सामान हटाने का ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया है। उनका आरोप है कि नगर परिषद के अफसरों की मिलीभगत से गांव का एक व्यक्ति इस बेशुमार कीमती जमीन पर कब्जा करना चाहता है। दूसरी ओर, नगर परिषद अफसर इस कार्रवाई से पल्ला झाड़ रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार इसापुर की 5 एकड़ शामलात जमीन का गांव की पंचायत ने कुछ साल पहले ही कब्जा छुड़वाया था। जिसे दो बार चकोता पर भी चढ़ाया गया। 2 साल पहले गांव नगर काउंसिल में शामिल होने के बाद यहां नगर परिषद का कब्जा हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत विभाग के डायरेक्टर के एक विवादित फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी हुई है, जिसकी पैरवी नगर काउंसिल द्वारा की जा रही है। पंचायत की ओर से छुड़वाई शामलात जमीन की नगर काउंसिल सही तरीके से पैरवी नहीं कर रही है। उन्हें शक है कि काउंसिल अधिकारियों की दूसरे पक्ष के साथ कुछ मिलीभगत है।

इसापुर के निवासी हरदीत सिंह काला और हरदीप सिंह पाली ने बताया कि गांव की 11 बीघे जमीन इस समय नगर काउंसिल के कब्जे में है। गांव के एक व्यक्ति द्वारा इस जमीन की मालकी के लिए हाईकोर्ट में मामला विचाराधीन है, जिसकी सुनवाई 28 मई को होनी है। ग्रामीण हैरान हैं कि कमेटी के कर्मचारी शनिवार की छुट्टी होने के बावजूद उक्त जमीन में पड़ा काउंसिल का सामान हटवाने लग गए। उनके विरोध करने के बाद यह कार्यवाही रुकवाई गई। उन्होंने एक कांग्रेसी नेता पर मिलीभगत होने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।

हाईकोर्ट का जो फैसला होगा वही मान्य है - कार्यकारी अधिकारी : इस संबंधी नगर काउंसिल के कार्यकारी अधिकारी सुखजिंदर सिंह सिद्धू ने कहा कि कंटेनर वहीं पड़े हैं। उन्होंने सेनिटरी इंस्पेक्टर के साथ भी बात की थी। उन्होंने कहा कि हो सकता है किसी ने कोई शरारत की हो। मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है, जो फैसला होगा वही मान्य होगा।

खबरें और भी हैं...