पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डेराबस्सी में नाजायज ग्रेवल से भरा टिपर पकड़ा, चालक हुआ गिरफ्तार

डेराबस्सी में नाजायज ग्रेवल से भरा टिपर पकड़ा, चालक हुआ गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डेराबस्सी| मुबारिकपुर पुलिस ने ककराली के नजदीक रामगढ़ रोड पर नाकेबंदी के दौरान नाजायज ग्रेवल से भरे एक टिपर को काबू कर उसके चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चालक के खिलाफ माइनिंग एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। मुबारिकपुर पुलिस चौकी के इंचार्ज भिंदर सिंह खंगूड़ा ने बताया कि हवलदार हरनेक की अगुवाई में रामगढ़ रोड पर रात के समय पुलिस पार्टी ने नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान हरियाणा की ओर से ग्रेवल भरा एक टिपर आया, जिसकी रोक कर जांच की, पर चालक ग्रेवल संबंधी कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाया।

खबरें और भी हैं...