गुरुद्वारा बेगमपुरा साहिब में अंबेडकर जयंती समारोह
डेराबस्सी| डॉ. भीमराव अंबेडकर चैरिटेबल ट्रस्ट चडियाला द्वारा प्रधान देवी प्रकाश की अगुवाई में डॉक्टर अंबेडकर का जन्मदिन श्रद्धा से मनाया गया। गांव के गुरुद्वारा बेगमपुरा साहिब में मनाए गए इस समागम के दौरान रिटायर्ड टीचर साहिब सिंह बतौर मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुए।