पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नाके पर 8 किलो गांजे के साथ एक गिरफ्तार

नाके पर 8 किलो गांजे के साथ एक गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर उससे 8 किलो गांजा बरामद किया है। आरोपी की शिनाख्त आहिल उर्फ गड्डी वासी त्रिवेदी कैंप, मुबारिकपुर के रूप में हुई है। सब इंस्पेक्टर गुरसिमरन वीर ने बताया कि मुबारिकपुर रेलवे फाटक के पास पुलिस ने नाकाबंदी की हुई थी। सोमवार रात एक युवक पैदल रेलवे लाइन क्रॉस कर रहा था। पुलिस को देख उसने पॉलिथीन का लिफाफा फेंका और भागने लगा परंतु पुलिस ने उसे तभी दबोच लिया। लिफाफे में 8 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे मंगलवार को डेराबस्सी कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

खबरें और भी हैं...