पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डेराबस्सी में ट्यूबवेल एक, उद्घाटन कर दिया दो बार, क्रेडिट लेने की होड़ में दोनों पहंुचे

डेराबस्सी में ट्यूबवेल एक, उद्घाटन कर दिया दो बार, क्रेडिट लेने की होड़ में दोनों पहंुचे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेश में बदली सरकार के बाद से डेराबस्सी हलके में विकास कार्यों के श्रेय को लेकर सियासी उठापटक के चलते वार्ड नंबर 9 में एक नलकूप के दो बार उद्घाटन का सियासी ड्रामा देखने को मिला। सुबह नगर परिषद प्रधान मुकेश गांधी सहित अकाली भाजपा पार्षदों ने उद्घाटन किया। जबकि, दो घंटे बाद कांग्रेस के प्रदेश महासचिव दीपइंदर ढिल्लों ने अपने समर्थकों के साथ उद्घाटन किया। बीती 28 फरवरी को भी इसी अंदाज में दो नलकूपों का चार बार उद्घाटन कर दिया गया था।

कांग्रेस व अकालियों की लीक होती रही इंटेलीजेंस : मंगलवार की घटना उससे भी बढ़कर रही। यहां नलकूप के बाद बिजली ट्रांसफार्मर रखा गया था, जिसका बिजली कनेक्शन सोमवार को किया गया। कनेक्शन के दौरान कांग्रेसी नेताओं की मौजूदगी से अकाली भाजपा पार्षदों को शक हुआ। उन्होंने कांग्रेसियों से पहले उद्घाटन का समय रख दिया, परंतु उनकी इंटेलीजेंस भी लीक हो गई। सुबह प्रधान सहित पार्षद उद्घाटन करने पहुंचे तो वहां न केवल नलकूप कमरे पर ताले के ऊपर एक और ताला जड़ा मिला, बल्कि एक दर्जन पुलिस कर्मी भी तैनात नजर आए। ऐसे में ताला तोड़ने की बजाय पार्षद हरमेश सिंह की अरदास के साथ ही पार्षदों ने नारियल फोड़ा व नलकूप का उद्घाटन कर लड्डू बांट दिए। बाद में इसी नलकूप का दीपइंद्र ढिल्लों ने भी विधिवत उद्घाटन किया। नगर परिषद ईओ सुखजिंदर सिंह व एसएचओ महिंदर सिंह भी साथ नजर आए।

निर्वाचित पार्षदों को रोकना लोकतंत्र की हत्या: शर्मा

विधिवत उद्घाटन से निर्वाचित पार्षदों को रोकना एमएलए एनके शर्मा ने लोकतंत्र की हत्या करार दिया है। एनके शर्मा ने कहा कि दीपइंद्र ढिल्लों के पास सरकारी प्रोजेक्ट्स के उद्घाटन के लिए कोई संवैधानिक पद नहीं है। परंतु, हैरानी है कि उनके साथ ईओ सुखजिंदर सिंह व एसएचओ महिंदर भी मौजूद थे। एनके शर्मा समेत प्रधान मुकेश गांधी ने कहा कि दोनों अफसर पब्लिक सर्वेंट होकर निर्वाचित बॉडी के खिलाफ खड़े नजर आए। उनकी शिकायत कोर्ट में की जाएगी। एनके शर्मा ने कहा कि अकाली भाजपा सरकार के समय ही नलकूप पास हुए, फंड जारी हुआ व लगाए जबकि कांग्रेस के समय बिजली कनेक्शंस भी लटका दिए गए।

डेराबस्सी में ट्यूबवेल का उद्घाटन करते हुए नगर परिषद प्रधान समेत अकाली भाजपा पार्षद।

खबरें और भी हैं...