पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लालडू़ गौशाला बनेगी मॉडल गौशाला, पशु अस्पताल भी गौशाला में होगा शिफ्ट

लालडू़ गौशाला बनेगी मॉडल गौशाला, पशु अस्पताल भी गौशाला में होगा शिफ्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाब के पशुपालन एवं डेयरी विकास मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा है कि किसानों को खेती-बाड़ी के साथ-साथ सूअर फार्मिंग, मछली पालन और डेयरी धंधे के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। ताकि, किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया जा सके। उन्होंने कहा कि पंजाब में जल्दी ही सूअर मीट प्रोसेसिंग प्लांट भी लगाया जाएगा। मंत्री बनने के बाद सिद्धू यहां लालडू़ नगर परिषद के तहत मगरा गांव में जिला स्तरीय गौशाला का दौरा करने आए थे। उन्होंने बकरियों व चिकन मीट की प्रोसेसिंग वाली एक एग्रो फूड फैक्ट्री का भी दौरा किया।

मीडिया से बातचीत में सिद्धू ने कहा कि मगरा की गौशाला को मॉडल गौशाला के तौर पर विकसित किया जाएगा। इस समय यहां 110 पशु हैं, जबकि गौशाला की क्षमता 2500 पशुओं की है। साथ ही लालडू़ के पशु अस्पताल को गौशाला में शिफ्ट किया जाएगा। ताकि, यहां पर गौ-धन का रखरखाव व इलाज तसल्लीबख्श हो सके। सिद्धू ने कहा कि पशुपालन विभाग प्रदेश में लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने हेतू सहायक धंधों के लिए प्रशिक्षण देकर उन्हें कम ब्याज पर कर्ज मुहैया कराएगा। सिद्धू ने बेरोजगार लड़कों को सरकारी नौकरियों की बजाय सहायक धंधे शुरू करने की अपील की है।

खबरें और भी हैं...