पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घग्गर नदी में मिला अज्ञात का शव, 72 घंटे के लिए मॉर्चरी में रखवाया

घग्गर नदी में मिला अज्ञात का शव, 72 घंटे के लिए मॉर्चरी में रखवाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डेराबस्सी। पुलिस को बीती रात घग्गर नदी से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर शिनाख्त के लिए डेराबस्सी सिविल अस्पताल मे रखवा कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रात करीब 9.10 बजे पुलिस को ककराली निवासी एक व्यक्ति ने फोन पर सूचना दी कि घग्गर नदी में शव पड़ा है। डेराबस्सी थाना प्रभारी महिन्द्र सिंह व एएसआई गुरचरन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे व लोगों की मदद से शव को घग्गर से बाहर निकाला। आसपास के लोगों से पुलिस ने शव बारे शिनाख्त करने की कोशिश की, लेकिन मृतक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने शव को अगले 72 घंटों के लिए डेराबस्सी सिविल अस्पताल मे शिनाख्त के लिए रखवा दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...