पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परागपुर की निलंबित सरपंच को किया बहाल

परागपुर की निलंबित सरपंच को किया बहाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डेराबस्सी| पंजाब ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के वित्त कमिश्नर ने गांव परागपुर की सस्पेंड सरपंच इंद्रजीत कौर को बहाल करने के आदेश दिए हैं। यह बहाली केस की अगली सुनवाई 31 मई तक की गई है। इससे पहले विभाग के डायरेक्टर ने ही मार्च महीने में सस्पेंड किया था। गांव के पंच राम सिंह ने सरपंच के खिलाफ फंड्स के दुरुपयोग की शिकायत दी थी। इस शिकायत की सुनवाई में बार बार तलब करने पर भी सरपंच पेश नहीं हुई थी। उनके वकील ने वित्त कमिश्नर की अदालत में पेशी पर न पहुंचने के पीछे उनकी खराब चल रही सेहत का हवाला दिया। जिस पर वित कमिश्नर ने सरपंच की सस्पेंशन पर 31 मई को अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है। दूसरी ओर, सरपंच के बेटे मेजर सिंह ने कहा कि ग्रांट के पैसे सरकार के नियमों तहत खर्च किए गए हैं। सभी पंचायत सदस्य व ग्रामीण उनके साथ हैं। शिकायतकर्ता को भी विभाग द्वारा सस्पेंड किया जा चुका है।

खबरें और भी हैं...