लालड़ू | यूनिवर्सल ग्रुप आफ कॉलेजेस में नर्सिंग डे बड़े उत्साह के साथ मनाया गया, जिसका विषय हैल्थ इज ह्यूमन राइट रखा गया। इस प्रोग्राम के में कालेज के विद्यार्थियों ने कई प्रतियोगिता के में भाग लिया। समागम का आगाज दीप जला कर किया गया। इस मौके डाॅ. संगीता जैन,सीनियर मेडिकल अफ़सर डेराबस्सी विशेष तौर पर शामिल हुए। इस दौरान नर्सिंग के विद्यार्थियों की तरफ से सांस्कृतिक गतिविधियों की पेशकारी की गई। इस मौके विद्यार्थियों ने एक नाटक बेटी बचाओ के द्वारा लोगों को भ्रूण हत्या बंद करने बारे जागरूक किया। कालेज के चेयरमैन डा. गुरप्रीत सिंह ने नर्सिंग डे के बारे में बताते कहा कि फ्लोरेंस नाइटिनगेल ने नर्सिंग की नींव रखी और उन के जन्म दिवस पर ही नर्सिंग डे मनाया जाता है। उन्हों ने कहा कि नर्सों का समाज में बहुत बड़ा योगदान होने के कारण भी यह दिन मनाया जाता है और मरीजों की सेहत का ध्यान रखने में नर्सों का महत्वपूर्ण भूमिका होता है।