मीजल्स व रूबेला बीमारियों के खात्मे के लिए सरकार की तरफ से टीकाकरण मुहिम के तहत ग्लोबल विजडम इंटरनेशनल स्कूल, डेराबस्सी में 3 साल से लेकर 15 साल तक के बच्चों को टीके लगाए गए।
मोहाली की सिविल सर्जन डॉ रीटा भारद्वाज की अगुवाई में डीआईओ डॉ वीना, एसएमओ डॉ संगीता जैन, नोडल अफसर हरकीरत कौर चीमा, भूपिंदर सिंह सहित डॉक्टर्स की टीम ने बच्चों को टीके लगाए। डॉ रीटा भारद्वाज ने बताया कि प्राइवेट अस्पतालों में 2 हजार से लेकर 3 हजार रुपए तक खर्च करके लगने वाले ये टीके सरकार की तरफ से मुफ्त लगाए जा रहे हैं।
स्कूल चेयरमैन गुरदीप चाहल ने बताया कि टीम ने 500 से अधिक स्कूली बच्चों को टीके लगाए। इनमें ज्यादातर बच्चों ने हंसते हंसते इंजेक्शन लगवा लिए। प्रिंसीपल तेजप्रकाश कौर ने अपील की है कि जो बच्चे रह गए हैं, उनके परिजन भी अपने बच्चों को यह टीका जरूर लगवाएं और मुहिम में सरकार का साथ दें। इस मौके पर डाॅ बरखाराम, प्रमोद कुमार, सुभाष चोपड़ा व नर्सिंग स्टाफ भी मौजूद रहा।