पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डेराबस्सी में आम आदमी पार्टी के वर्कर्स कांग्रेस में हुए शामिल

डेराबस्सी में आम आदमी पार्टी के वर्कर्स कांग्रेस में हुए शामिल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डेराबस्सी | हलका डेराबस्सी में आम आदमी पार्टी के पांच गांवों के कोऑर्डिनेटर सुभाष चंद्र गांव हैबतपुर से अपने साथियों समेत पार्टी को अलविदा कह कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। प्रदेश महासचिव दीपेंद्र सिंह ढिल्लो ने शामिल हुए अवतार सिंह, करम सिंह, शमशेर सिंह प्रधान शिव मंदिर कमेटी, अमृतपाल सिंह, जसवीर सिंह नंबरदार, मेल कुमार, निर्मल सिंह पंच, गुरचरण सिंह समेत वर्कर्स का पार्टी में स्वागत किया। ढिल्लों ने कहा कि हलके में आम आदमी पार्टी के लगभग सभी वर्कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो चुके हैं। उन्हें पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी आगामी पंचायत चुनाव, ब्लॉक समिति व जिला परिषद चुनाव में क्लीन स्वीप कर जीत हासिल करेगी। रणजीत सिंह रेडी ने कहा कि ढिल्लों की रहनुमाई में हलके में विकास कार्य अंजाम दिए जा रहे हैं, वहीं कांग्रेस पार्टी दिन-प्रतिदिन मजबूत हो रही है।

खबरें और भी हैं...