पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रेन के आगे लेट कर लड़के ने की खुदकुशी, धड़ से अलग हुई गर्दन

ट्रेन के आगे लेट कर लड़के ने की खुदकुशी, धड़ से अलग हुई गर्दन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीरकपुर। अंबाला-कालका रेलमार्ग पर जीरकपुर पंचकूला रेलवे ओवरब्रिज के तले एक व्यक्ति ने ट्रेन तले कटकर खुदकशी कर ली। मृतक की आयु करीब 35 वर्ष जान पड़ती है, जिसकी अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। रेलवे पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। रेलवे पुलिस, लालडू को हादसे की सूचना दोपहर साढ़े बारह बजे मिली। रेलवे चौकी इंचार्ज रामपाल ने बताया कि कालका से मंुबई जा रही एक्सप्रेस ट्रेन के आगे एक व्यक्ति अचानक सामने आकर ट्रैक पर लेट गया। उसकी गर्दन कटकर अलग हो गई। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। लाश को पहचान के लिए डेराबस्सी सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में रखा गया है।

हादसे में घायल ने दम तोड़ा

सिटी रिर्पोटर | खरड़

खरड़-कुराली रोड पर गुलमोहर हाइट्स के पास हुई एक सड़क दुर्घटना में तेज रफ्तार कार चालक ने िपजा डिलिवरी बॉय के बाइक को टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल िपजा डिलिवरी बॉय ने पीजीआई में इलाज के दौरान रविवार सुबह दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस संबंध में मृतक के रिश्तेदार चंडीगढ़ सेक्टर 45 िनवासी रंजीत सिंह की शिकायत पर आरोपी कार चालक खरड़ निवासी अलोक चंद भारती पर धारा 279, 304 ए के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ला-पीनो िपजा, न्यू सन्नी एंक्लेव में नई नौकरी पर लगा कांगड़ा, हिमाचल निवासी सुनील कुमार (26) अपनी पहली डिलिवरी देने के लिए 13 अप्रैल की शाम 6 बजे बाइक पर सवार होकर खरड़ की जीबीएम अपार्टमेंट में गया था। डिलिवरी के बाद जब वह कुराली हाईवे से खरड़ की ओर आ रहा था तो गुलमोहर हाइट्स के निकट फलाईओवर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे जाेरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गया। कार चालक मूल रूप से िबहार का रहने वाला है, जो राहो क्षेत्र के रहने वाले अपने एक साथी के साथ चंडीगढ़ की ओर जा रहा था िक हादसा हो गया। कार चालक द्वारा ही जख्मी को गंभीरावस्था में सिविल अस्पताल खरड़ ले जाया गया। वहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया था।

खबरें और भी हैं...