रोटरी क्लब ने लगाया हेल्थ चेकअप कैंप
डेराबस्सी| रोटरी चंडीगढ़ शिवालिक क्लब ने बलटाना में हेल्थ चेकअप कैंप लगाया। इसमें कई लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इसके अलावा इसमें कई तरह के टेस्ट भी निशुल्क किए गए। महिलाओं को कई प्रकार की बीमारियों के बारे में परामर्श भी दिया गया।
डेराबस्सी में मनाई अंबेडकर जयंती
लालड़ू/डेराबस्सी| डेराबस्सी हलके में लालडू और डेराबस्सी में जगह जगह अंबेडकर जयंती मनाई गई। डॉ आंबेडकर के 127वें जन्म दिवस पर बहुजन समाज पार्टी ने जड़ौत में एक समारोह किया। जबकि, भाजपा की ओर से भी लालडू में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर फूलमालाएं चढ़ाते हुए हुए उनकी उपलब्धियों को याद किया गया।
शहर के विभिन्न जगहों पर हुए अलग-अलग इवेंट्स
गरीब बच्चों को पढ़ने में मदद कर रही संस्था
जीरकपुर| जीरकपुर में सांझा प्रयास संस्था की ओर से हवन कराया गया। यह संस्था गरीब परिवार के बच्चों के पढ़ने में मदद करती है। संस्था की ओर से यहां लोहागढ़ पार्क में बने एक कमरे में इनके पढ़ने का भी प्रबंध किया है। 50 से ज्यादा बच्चों को कापी किताबें, बैग व स्टेशनरी का सामान दिया गया।
हरमिलाप नगर-1 में 97 ने किया रक्तदान
जीरकपुर| हरमिलाप नगर फेज-1 में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसका आयोजन समाजसेवी आदित्य ने काॅलोनी वासियों के साथ मिलकर किया गया। वहीं, शिविर के दौरान वार्ड पार्षद विजय लक्ष्मी इसमें शामिल हुई। जीएमसीएच-32 से आई डाक्टरों की टीम ने रक्तदानियों से रक्त एकत्रित किया और कैंप दौरान कुल 97 लोगों ने रक्तदान किया है।