देराजसर| पूनरासर गांव के एक व्यक्ति को गाड़ी में बैठाकर लूटने के प्रयास में सैरुणा पुलिस ने पांच जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी को भी जब्त कर लिया है। एसएचओ सावंरमल चौधरी ने बताया कि पूनरासर निवासी मोहननाथ सिद्ध ने इस संबंध में मामला दर्ज करवाया है कि वह पूनरासर गांव जाने के लिए सैरुणा बस स्टैंड पर खड़ा था। इसी दौरान पूनरासर चलने का कहकर इन बदमाशों ने अपनी गाड़ी में बैठाया और पूनरासर गांव की ओर रवाना हो गए। बीच रास्ते में पिस्तौल दिखाकर धमकाया और माल-पैसे निकालने का बोला। इस पर मोहननाथ ने रुपए, होने से इंकार किया तो हाथ में पहनी सोने की अंगूठी, मोबाइल आदि छीन िलया और गाड़ी को वापस सैरुणा की तरफ दौड़ाया। जल्दबाजी में गाड़ी एक पेड़ से टकरा गई। पांचों बदमाश गाड़ी छोड़कर भागे। इस बीच मोहननाथ से राहगीरों से सहायता लेकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पहुंची और पांच-छह किलोमीटर पीछा करके हरियाणा निवासी शुभम्, राकेश, दिनेश, मोहित, टींकू को दबोच लिया। तलाशी में गाड़ी में सात नंबर प्लेट मिली और बदमाशों के पास से दो पिस्तौल अौर क्लोरीन की दवा मिली।