पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • श्रीमद् भागवत कथा का हुआ शुभारंभ, निकाली कलश यात्रा

श्रीमद् भागवत कथा का हुआ शुभारंभ, निकाली कलश यात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देरी| ग्राम देरी स्थित मां कालका मंदिर मैदान में रजक समाज की आेर से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें सैंकडा़ें महिला और पुरुष शामिल हुए। कलश यात्रा हनुमान मंदिर से शुरू होकर पूरे गांव में भ्रमण करते हुए कालका मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। कलश यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। भागवत कथा का वाचन प्रशांत कृष्ण शास्त्री महाराज करेंगे। 26 मई को पूर्णाहुति के साथ भंडारे का आयोजन होगा। कलश यात्रा में नंदकिशाेर रजक, हरदयाल साहू, सुनील कुमार रजक, बालाराम रजक, भागीरथ रजक सहित कई लोग शामिल थे।

खबरें और भी हैं...