पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दिनभर कीचड़ उछला, कर्नाटक में रात होते होते खिलने लगा कमल

दिनभर कीचड़ उछला, कर्नाटक में रात होते-होते खिलने लगा कमल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कर्नाटक में सरकार बनाने को लेकर दो दिन से जारी सियासी उठापठक पर फिलहाल विराम लग गया है। राज्यपाल वजुभाई वाला ने बीजेपी को सरकार बनाने का न्योता दे दिया है। बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा गुरुवार को सीएम पद की शपथ लेंगे। बुधवार देर शाम कर्नाटक बीजेपी की तरफ से एक ट्वीट कर इसकी जानकारी भी साझा की गई। ट्वीट में यह जानकारी दी गई है कि गुरुवार सुबह 9 बजे येदियुरप्पा कर्नाटक के नए सीएम पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल ने येदियुरप्पा को बहुमत साबित करने के लिए 15 दिन का समय दिया है।

कर्नाटक चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जबकि कांग्रेस और जेडीएस ने मिलकर सरकार बनाने का दावा किया है। दोनों ही तरफ से सरकार बनाने की दावेदारी पेश की गई। बुधवार शाम जेडीएस ने एक बार फिर सभी विधायकों के समर्थन की चिट्ठी राज्यपाल को सौंपी। हालांकि देर शाम राज्यपाल ने बीजेपी को सरकार बनाने का न्योता दिया।

गवर्नर से मुलाकात के बाद भाजपा के येदियुरप्पा।

विधानसभा में दलों की स्थिति

भाजपा 104

कांग्रेस 78

जेडीएस+ 38

अन्य 02

बहुमत के लिए 112 सीटें चाहिए।

संविधान का उल्लंघन कर सरकार बनाने की हो रही है कोशिश- कपिल सिब्बल

येदियुरप्पा द्वारा गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की खबर के बीच कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि राज्यपाल संविधान के अनुरूप काम नहीं कर रहे हैं। कांग्रेस ने कहा कि गर्वनर ने हमारी बात नहीं मानी जबकि गोवा में पर्रीकर को सरकार बनाने का मौका दिया गया था। यह सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवमानना है। उधर, कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि पार्टी अपने विधायकों को टूटने नहीं देगी।

भाजपा को बहुमत साबित करने के लिए 15 दिन का समय मिला

कांग्रेस के 12 और जेडीएस के 2 विधायक पार्टी की बैठकों से गायब रहे, लेकिन समर्थन पत्र पर सबके दस्तखत

बुधवार को भाजपा, जेडीएस और कांग्रेस ने अपने-अपने विधायकों की बैठक बुलाई। जेडीएस के दो विधायक राजा वेंकटप्पा नायक और वेंकट राव नडगौड़ा बैठक से नदारद रहे। वहीं, कांग्रेस के 78 में से सिर्फ 66 विधायक ही बैठक में पहुंचे। कुछ इलाकों में तो पार्टी ने विधायकों को लेने के लिए हेलिकॉप्टर तक भेजे। हालांकि, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जी परमेश्वर ने दावा किया कि सभी विधायक पार्टी के साथ हैं। कुछ विधायकों को आने में देरी हुई, क्योंकि वे बीदर से विशेष विमान से पहुंचे थे। उन्होंने दावा किया कि उलटे भाजपा के छह विधायक कांग्रेस के संपर्क में हैं। इसी बीच, कांग्रेस विधायक अमरेगौड़ा लिंगानागौड़ा पाटिल बाय्यापुर ने दावा किया कि भाजपा नेताओं ने उन्हें मंत्री पद का ऑफर दिया था।

गवर्नर से मुलाकात के बाद जेडीएस के कुमारस्वामी।

खबरें और भी हैं...