बैठक में विकास के प्रस्ताव किए पास
देशवाल| ओलादन पंचायत में मंगलवार को हुई ग्राम सभा की बैठक में अनेक आवेदन प्राप्त किए तथा ग्राम विकास के प्रस्ताव पास किए गए। ग्राम सभा में उपस्थित सरपंच मंजू देवी बटेसर, तहसीलदार के प्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, रामप्रकाश बटेसर, रामरतन, ओमप्रकाश, राधेश्याम गहलोत आदि के समक्ष 38 प्रधानमंत्री आवासीय भवन के लिए आवेदन प्राप्त हुए एवं दस जॉबकार्ड के लिए भी आवेदन पत्र प्राप्त हुए। इस दौरान आठ प्रस्ताव ग्राम विकास के लिए पास किए गए।