सामाजिक भवन के विस्तार के लिए दिए 11 हजार, समाज ने किया सम्मान
पाटन|समाज के विकास में सहयोग देने वाले विप्रजनों को छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज पाटन की ओर से सम्मानित किया जा रहा। इसी कड़ी में बुधवार को पाटन निवासी मुन्ना मिश्रा का शाल व श्रीफल देकर समाज के पदाधिकारियों ने सम्मान किया। इन्होंने सामाजिक भवन के विस्तार के लिए 11 हजार रुपए की राशि प्रदान की है। इसी तरह पूर्व में देवादा के पुरुषोत्तम तिवारी, शशिकांत शर्मा समाज की आर्थिक सहायता की है, जिन्हें सम्मानित किया चुका है। इस अवसर पर अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, भास्कर सावर्णि, दौवा शर्मा, दिनेश मिश्रा, राजा शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।