देवभोग में पारंपरिक वेष-भूषा और तीर-कमान के साथ निकाली रैली
देवभोग| सामुदायिक भवन के सामने बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाने 25 गांव के सैकड़ों अनुयायी जुटे। दोपहर में डीजे की धुन में नगर में रैली निकाली गई। इसमें आदिवासी समुदाय के कई लोग अपने पारंपरिक वेष-भूषा और तीर कमान के साथ रैली में शामिल हुए। इसके बाद सभा में पड़ोसी राज्य ओडिशा के सीनापाली जनपद अध्यक्ष रमाकांति मांझी मुख्य अतिथि रहीं, वहीं समाज के जिला अध्यक्ष प्रसन्न कुमार मांझी, पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी, गिरीराज मांझी भी अतिथि के रूप में मौजूद थे।