पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अमलीपदर में हुई कांग्रेस की बैठक को पार्टी विरोधी बतानेे पर जताई नाराजगी

अमलीपदर में हुई कांग्रेस की बैठक को पार्टी विरोधी बतानेे पर जताई नाराजगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेस ब्लॉक पदाधिकारियों ने विश्राम गृह में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि अमलीपदर ब्लॉक संगठन को मजबूत करने ली गई जिला अध्यक्ष की बैठक पार्टी हित में थी। जिन लोगों ने इसे गलत ठहराया है, वे कभी नहीं चाहते की संगठन मजबूत हो।

मैनपुर ब्लॉक कमेटी के पूर्व पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया को पत्र सौंप कर अमलीपदर बैठक को अनधिकृत और पार्टी विरोधियों कहे जाने पर उप ब्लॉक संगठन के पदाधिकारी भड़क गए हैं। प्रेस वार्ता में ब्लॉक अध्यक्ष तपेश्वर ठाकुर, सवेन पुजारी, नीरज ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष दुर्गा चरण अवस्थी समेत देवभोग कमेटी अध्यक्ष सुखचंद बेसरा मौजूद थे।

जिला अध्यक्ष बैसाखू साहू ने नेक पहल करते हुए सालों बाद इलाके में बैठक ली, जिसमें इलाके के निष्ठावान और वयोवृद्ध कांग्रेसी मौजूद थे। प्रदेश प्रतिनिधि की नियुक्ति को लेकर ब्लॉक अध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारियों ने कहा कि देवभोग ब्लॉक में राजिम विधानसभा के कार्यकर्ता को प्रतिनिधि बनाकर थोपा गया है, जबकि मैनपुर में स्थानीय कार्यकर्ता को बनाया गया है, जिससे पार्टी को मजबूती मिलेगी।

पदाधिकारियों ने यहां तक कहा कि जिन लोगों ने अमलीपदर बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को पार्टी विरोधी बताया है। इन आरोप लगाने वाले की भूमिका की जांच की मांग करेंगे। यहां तक कहा गया है कि ये वे लोग हैं, जो आसानी ने बाहरी लोगों को स्वीकार अपने निजी स्वार्थ के लिए करते हैं।

देवभोग. विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पदाधिकारी।

खबरें और भी हैं...