सामुदाियक स्वास्थ्य केन्द्र का िकया िनरीक्षण, कलेक्टर ने देखी सुिवधाएं
मैनपुर| कलेक्टर श्याम धावड़े ने शुक्रवार को पहली बार मैनपुर के दौरे पर पहुंचे। मैनपुर पहुंचते ही कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का अकास्मिक निरीक्षण किया। इसके साथ अस्पताल में उपलब्ध दवाईयों सहित मूलभूत सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। मौके पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एके रात्रे भी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री धावड़े ने जिपं के सीएमओ नंदनवार के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवभोग, उपस्वास्थ्य केन्द्र बोईगांव (बरदुला) का भी निरीक्षण किया। इसके बाद जनपद कार्यालय मैनपुर तथा तहसील कार्यालय मैनपुर का भी आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर को ग्राम पंचायत मैनपुर के सरपंच सरिता ठाकुर ने बताया मैनपुर तहसील मुख्यालय होने के बावजूद बस स्टैण्ड में सार्वजनिक सुलभ शौचालय नहीं होने से यात्रियों व राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मैनपुर के मुख्य मार्ग के दोनों ओर पक्की नाली निर्माण अचानपुर नदीपारा मार्ग में पुल निर्माण के साथ कई विकास कार्य करवाने की मांग की।