पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्रामीणों ने पूछा पानी का क्या हुआ कलेक्टर िफर से बाेले हो जाएगा

ग्रामीणों ने पूछा-पानी का क्या हुआ कलेक्टर िफर से बाेले- हो जाएगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
20 दिन पहले किडनी पीड़ितों के गांव गोहेकेला पहुंचे कलेक्टर ने कहा था जल्द ही पेयजल की समस्या दुरूस्त कर दी जाएगी। शुक्रवार को दोबारा पहुंचे तो फिर से ग्रामीणों ने पूछा, पानी का क्या हुआ साहब। कलेक्टर ने फिर कहा हो जाएगा। जबकि इस मामले में पीएचई एसडीओ ने बताया कि फाइल कलेक्टोरेट में अटकी पड़ी है।

सुपेबेड़ा के बाद आज गोहेकेला में आयुष विभाग का शिविर लगाया गया, जहां किडनी पीड़ितों को आयुर्वेदिक दवा दी गई। शिविर का जायजा लेने कलेक्टर श्याम धवाड़े पहुंचे थे। उनके साथ में जिला सीईओ विनीत नंदनवार और सीएमएचओ अरूण रात्रे भी मौजूद थे। शिविर का निरीक्षण कर कलेक्टर ने पीड़ितों का समुचित उपचार के निर्देश दिए। इसी बीच गांव के सबसे बुजुर्ग अखिलेश्वर यादव ने कलेक्टर से कहा कि गांव में पेयजल की समस्या अब तक दूर नहीं हुई है।

आपको बता दें कि पदभार ग्रहण करने के बाद कलेक्टर ने 21 मार्च को गोहेकेला में पहला दौरा था। उस दौरान ग्रामीणों ने वार्ड-4 में पेयजल की समस्या के अलावा खराब पानी के चलते बंद पड़े पंप के बदले कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं करने की बात शिकायत कलेक्टर से की थी। तब कलेक्टर ने जल्द समस्या दूर करने का भरोसा दिलाया था। मामले में विभाग के एसडीओ बीएल टंडन ने बताया कि गोहेकेला के लिए 4 सोलर पंप और 1 टयूबवेल की फाइल विभाग की तरफ से कलेक्टोरेट में उसी समय भेजा जा चुकी है। मंजूरी मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।

देवभोग. गोहेकेला में लगे शिविर के दौरान सरपंच संतरा बाई को फटकार लगाते हुए कलेक्टर।

आगनबाड़ी व पंचायत अधूरे पड़े, लगाई फटकार
ग्रामीणों की मांग पर जिला सीईओ ने मनरेगा के तहत 20 लाख रुपए की लागत के पुल निर्माण की मंजूरी दी। वहीं ग्राम की महिला सरपंच संतरा बाई ने एक सामुदायिक भवन की मांग की। पीछे खड़े जनपद के अफसरों ने बताया कि तीन साल पहले स्वीकृत तीन आंगनबाड़ी भवन और पंचायत भवन अधूरे पड़े हैं। इतने में कलेक्टर भड़क गए, सरपंच को फटकार लगाते हुए कलेक्टर ने कहा कि महीनेभर के भीतर निर्माण कार्य पूरी नहीं हुआ तो धारा 40 से भी बड़ी कार्रवाई करूंगा। कलेक्टर ने आरईएस एसडीओ को गोहेकेला की प्रगति रिपोर्ट लेने को कहा है। भरे मंच में महिला सरपंच को लगी लताड़ से महिला जनप्रतिनिधि को शर्मसार होना पड़ा।

खबरें और भी हैं...