पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घंटों इंतजार के बाद भी बसों में नहीं मिली जगह

घंटों इंतजार के बाद भी बसों में नहीं मिली जगह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अक्षय तृतीय और शादियों के मुहूर्त होने के कारण मंगलवार को बस स्टैंड परिसर सुबह से लेकर देर रात तक यात्रियों से भरा रहा। शादियों की तैयारियों को लेकर ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने बाजार में जमकर खरीदी की। इसके बाद गंतव्य तक जाने के लिए बस स्टैंड पर बसों का इंतजार करते नजर आए। बसों में यात्रियों की संख्या इतनी अधिक होने के कारण यात्रियों को सीट प्राप्त करने घंटों इंतजार करना पड़ा। इसके बाद भी उन्हें जगह नहीं मिल पाई और आखिरकार खड़े होकर ही सफर करना पड़ा।

अक्षय तृतीया को लेकर सुबह से शाम तक बाजार में रौनक रही। दुकानें भी ग्राहकों से खचाखच भरी नजर आईं। तेज गर्मी होने के बावजूद दोपहर में भी बाजार में ग्राहकों की आमद होती रही और जो व्यापारी दोपहर में दुकानें बंद कर घर चले जाते थे वह भी ग्राहकी होने के कारण अपनी दुकानें खोले हुए थे। यात्री शांतिबाई आदिवासी ने बताया कि विवाह कार्यक्रम में शामिल होने तेंदुखेड़ा जाना था और 12 बजे से बस स्टैंड पर बैठे हैं अब दोपहर 2 बजे जाकर बस में जगह मिल सकी है। इसी तरह अन्य यात्रियों के भी हाल थे।

नगर में दो स्थानों पर होंगे सामूहिक विवाह सम्मेलन

सीईओ आशीष जोशी ने बताया कि रमपुरा घाट पर होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन में करीब 15 जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। वहीं सतहरी मंदिर पर करीब 50 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। उन्होंने बताया कि विवाह सम्मेलनों को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर लीं गईं हैं। विवाह संबंधी पूरी सामग्री क्रय कर ली गई है और संबंधित कर्मचारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।

अक्ष्य तृतीय को लेकर बाजार में रही भीड़, बस स्टैंड पर लगा यात्रियों का जमावड़ा।

सुबह से देर रात तक खचाखच यात्रियों से भरा रहा बस स्टैंड परिसर

खबरें और भी हैं...