कथा के लिए श्रद्धालुओं ने निकाली शोभायात्रा
देवरी| सात दिवसीय भागवत कथा के लिए बुधवार सुबह 11 बजे संजय नगर हनुमान मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। नगर के मुख्य मार्ग होते हुए शोभायात्रा कथा स्थल रामजानकी मंदिर पहुंची। जहां पंडित दिवाकर कृष्ण आचार्य ने श्रद्धालुओं को कथा श्रवण कराई। कथा का आयोजन पार्वती लोधी एवं उनके परिवार द्वारा किया जा रहा है। कथा दोपहर 3 से 6 बजे तक चलेगी।