पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तहसीलदार ने पटवारी को दिए अतिक्रमण की जांच रिपोर्ट देने के आदेश

तहसीलदार ने पटवारी को दिए अतिक्रमण की जांच-रिपोर्ट देने के आदेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर में लगातार बढ़ते जा रहे अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगर में करीब 11 स्थानों पर दर्जनों लोगों द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण को लेकर भास्कर द्वारा खबर प्रकाशित करने के बाद प्रशासनिक अधिकारी हरकत में आए गए हैं। वहीं नगर के विभिन्न संगठन भी एकजुट दिखाई दे रहे हैं। अतिक्रमण को लेकर भास्कर द्वारा खबर प्रकाशित करने के बाद नायब तहसीलदार आरपी ठाकुर ने पटवारी को पत्र जारी कर 11 स्थानों पर तीन दिन में अतिक्रमण की कर जांच रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है। इसके बाद चिन्हित किए गए अतिक्रमण को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि नगर में लगातार बढ़ते जा रहे अतिक्रमण के खिलाफ नगर के विभिन्न संगठनों ने दो दिन पहले नायब तहसीलदार को ज्ञापन दिया था। ज्ञापन में प्रशासन को सात दिन का समय दिया गया था। नगर के लोगों ने एेलान किया था कि अगर सात दिन में प्रशासन द्वारा अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो नगर के लोग भी जगह-जगह अतिक्रमण करना शुरू कर देंगे। खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासनिक अधिकारी तुरंत हरकत में आए और आनन फानन में पटवारी व आरआई को अतिक्रमण की जांच करने के आदेश दिए गए हैं।

नगर में जगह-जगह अतिक्रमण करने का सिलसिला सालों से चल रहा है। इसमें ज्यादातर लोग बाहर से आकर अतिक्रमण कर रहे हैं जो पहले बांस बल्ली गड़ाकर शासकीय भूमि पर कब्जा करते हैं। इसके बाद वहां पक्का निर्माण कर मकान बेच देते हैं। वहीं हाईवे किनारे भी जगह-जगह गुमठियां रखकर कब्जा किया जा रहा है। लेकिन प्रशासन द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिससे नगर के लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बस स्टैंड परिसर में भी जगह-जगह गुमठियां रखकर अतिक्रमण किया गया है जिससे यहां बसों के आवागमन में भी परेशानी होने लगी है। प्रभावी कार्रवाई न होने के कारण अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं और वह बेखौफ होकर लगातार अतिक्रमण कर रहे हैं।

की जाएगी कार्रवाई

आरआई पटवारी को तीन दिन में अतिक्रमण की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद अतिक्रमण को चिन्हित कर अागे की कार्रवाई की जाएगी। आरपी ठाकुर, नायब तहसीलदार देवरी

आरआई पटवारी को तीन दिन में देनी होगी रिपोर्ट

नायब तहसीलदार ने पटवारी को पत्र जारी कर स्थानीय लोगों द्वारा बताए गए करीब 11 स्थानों पर अतिक्रमण की जांच कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद तहसीलदार द्वारा अतिक्रमण को चिन्हित किया जाएगा। इसके बाद प्रभावी तरीके से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई नहीं हुई तो दूसरे लोग भी करेंगे कब्जे

उधर नायब तहसीलदार को दिए ज्ञापन में नगर के विभिन्न संगठनों ने पहले ही साफ कर दिया है कि यदि प्रशासन द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो नगर के लोग भी जगह-जगह बांस बल्लियां गड़ाकर अतिक्रमण करना शुरू कर देंगे। संगठनों के इस फैसले के बाद ही प्रशासनिक अधिकारियों की नींद टूटी और अतिक्रमण को चिन्हित करने की कार्रवाई शुरू की गई। वहीं शुक्रवार को एसडीएम डीएस तोमर ने निरीक्षण कर नायब तहसीलदार को अितक्रमणकारियों पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश िदए।

खबरें और भी हैं...