पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसानों का सम्मान कर विधायक ने छात्रों को बाटीं साइकिलें

किसानों का सम्मान कर विधायक ने छात्रों को बाटीं साइकिलें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवरी| किसान सम्मान यात्रा के दौरान विधायक रामकिशन पटेल ने शुक्रवार को गोरखपुर व देवरी क्षेत्र में किसानों का सम्मान किया। इस दौरान किसानों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान किसानों ने कई सवाल भी किए जिसे जवाब विधायक द्वारा दिए गए। किसान सम्मान यात्रा के दौरान देवरी व गोरखपुर स्कूल के छात्रों को विधायक द्वारा साइकिल वितरण की गईं। इस दौरान अमरजीत सिंह राज, कमलेश परमार, राधेलाल रघुवंशी, सांसद प्रतिनिधि रविंद्र यशपाल राजपूत, जनपद सदस्य जीतेंद्र राज, यशपाल राजपूत, सरपंच पुष्पाबाई आदिवासी, कमलसिंह राज, उपसरपंच अजय पाराशर, मनोज राजपूत, बीआरसी एसके उपाध्याय, नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र लोधी आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...