पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 1800 क्विंटल गेहूं का अब तक नहीं हुआ परिवहन

1800 क्विंटल गेहूं का अब तक नहीं हुआ परिवहन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समर्थन मूल्य खरीदी केंद्र पर साफ चने की ही होगी खरीदी।

भास्कर संवाददाता|देवरी

उपमंडी में खरीदी शुरू होते ही किसानों में उत्साह बढ़ गया है। वहीं शुक्रवार से चने का समर्थन मूल्य केंद्र भी शुरू हो गया है। उपमंडी में शुक्रवार को चना खरीदी का मुहूर्त विधायक रामकिशन पटेल ने कांटे बांट की पूजा अर्चना कर किया। मंडी में समर्थन मूल्य केंद्र पर शुक्रवार को 200 क्विंटल चने की आवक हुई। सर्वेयर दशरथ रघुवंशी ने बताया कि साफ माल ही लिया जाएगा। यदि किसान साफ करके उपज नहीं लाते तो माल नहीं लिया जाएगा। शुक्रवार को लगभग 10 से 15 किसान उपज लेकर पहुंचे। जो किसान उपज को साफ करके नहीं लाए थे उन्होंने मंडी में ही छन्ने से अपनी उपज को साफ किया।

देवरी मंडी में समर्थन मूल्य का गेहूं परिवहन न होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऑपरेटर भास्कर शांडिल्य ने बताया कि लगभग 1800 क्विंटल गेहूं 7 तारीख से अभी तक रखा हुआ है। जिसका परिवहन अभी तक नहीं हो पाया है। पूर्व में हम्मालों को तौल का पैसा भी अभी तक नहीं मिला है। जिससे हम्माल असंतुष्ट हैं। वहीं परिवहन कर्ता ने बताया कि टेंडर न होने के कारण परिवहन नहीं कर पा रहा है। शुक्रवार को मंडी में नीलामी के दौरान 300 क्विंटल उपज किसानों द्वारा बेची गई। इस दौरान मंडी अध्यक्ष अमरजीत सिंह राज, उपाध्यक्ष संतोष रघुवंशी, मंडी सचिव शीला खतरकर, सर्वेयर जसवंत रघुवंशी, फूड इंस्पेक्टर देवेंद्र साहू, जिला उपाध्यक्ष सोसायटी संघ अरविंद दुबे, मंडी प्रभारी प्रेमनारायण मालवीय, शिवा पटेल, विधायक प्रतिनिधि बबलू महेरे आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...