गोरखपुर छात्रावास की 19 छात्राओं ने दी प्रवेश परीक्षा, 16 का हुआ चयन
गोरखपुर बालिका छात्रावास की 19 छात्राओं ने कक्षा 9 में प्रवेश के लिए उत्कृष्ट विद्यालय रायसेन में परीक्षा दी थी। जिसमें 16 छात्राओं का चयन उत्कृष्ट विद्यालय में प्रवेश के लिए हो गया है।
वहीं दो छात्राएं श्रुति राजपूत व पुष्पा केवट ने जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। गोरखपुर छात्रावास में करीब 100 छात्राएं अध्ययनरत हैं। जिसमें से 80 प्रतिशत आदिवासी गरीब छात्राएं रहती हैं। यह छात्रावास 2005 में शुरू हुआ था।
छात्रावास की वार्डन पुष्पलता श्रीवास्तव ने बताया कि गोरखपुर छात्रावास से 4 मार्च को छात्राएं एक्सीलेंस विद्यालय में परीक्षा देने रायसेन गईं थी। जिसमें से 16 छात्राओं का चयन हुआ है। 21 मार्च को रिजल्ट आया था और 4 अप्रैल को 9 छात्राओं ने प्रवेश ले लिया है। सहायक वार्डन लता बनारिया ने बताया कि पूर्व में कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर छात्राएं सम्मानित भी हो चुकी हैं।
गोरखपुर छात्रावास की छात्राओं का हुआ चयन।