आईटीआई में 1 करोड़ रुपए की मशीन से छात्र ले रहे प्रशिक्षण
देवरी|आईटीआई में करीब एक करोड़ की लागत की सीएनसी मशीन के माध्यम से छात्र मशीनरी कार्य सीख रहे हैं। आईटीआई में इस समय लगभग 49 छात्र अध्ययनरत हैं। करीब 20 मशीनों के माध्यम से छात्रों को मशीनरी कार्य सिखाया जा रहा है। प्रमुख मशीनों में सीएनएसी सेफर, मिलिंग, ग्रांडर, प्लेनर, पावर शो, स्टोटस का दो साल का जॉब रहता है। राजेश राजवंशी, सुयोग गुप्ता ने बताया कि सीएनसी मशीन करीब एक करोड़ की लागत की है। इसमें लोहा डालने पर एक बटन दबाने पर किसी भी साइज में गोलाकार आयात बनाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस मशीन को दो दीवारों तोड़कर अंदर लाया गया था। एनएच 12 पर आईटीआई करीब 20 एकड़ में फैली है। जिसमें करीब 400 छात्र छात्राएं अध्ययनरत हैं।