पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जल संग्रहण के लिए एकजुट हुए लोगों ने तालाब में किया श्रमदान

जल संग्रहण के लिए एकजुट हुए लोगों ने तालाब में किया श्रमदान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवरी| नगर के प्राचीन जल स्त्रोत सूखते ही नगर के लोगों में श्रमदान कार्य शुरू कर दिया है। गुरुवार को दर्जनों लोगों ने एकजुटता दिखाते हुए जनसहयोग से इंदिरा आवास तालाब में श्रमदान किया। श्रमदान से तालाब का गहरीकरण होने के कारण बारिश में यहां अधिक पानी एकत्रित हो सकेगा। गुरुवार को पूज अर्चना कर विधिवत श्रमदान शुरू किया गया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि यशपाल राजपूत, रविंद्र रघुवंशी, जनपद सदस्य ममता सूर्यप्रताप, सरपंच प्रतिनिधि सुनील आदिवासी, उपसरपंच मनोज सोनी, सचिव यशवंत लोधी, व्यापारी संघ अध्यक्ष महेंद्र कुमार सोनी, हिउस समिति अध्यक्ष मिथलेश रघुवंशी, कस्बा पटेल जितेंद्र रघुवंशी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...