- Hindi News
- National
- दुष्कर्म के आरोपियों काे सजा दिलाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपियों काे सजा दिलाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
देवगढ़ | मुस्लिम महासभा देवगढ़ और नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक ने जम्मू कश्मीर के कठुआ में 8 वर्ष की बच्ची के साथ हुए मामले और उत्तरप्रदेश के उन्नाव में युवती के साथ रेप के मामले में आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति, मानवाधिकार आयोग और राष्ट्रीय महिला आयोग के नाम देवगढ़ एसडीएम केआर चौहान को ज्ञापन सौंपा। सरफराज अहमद ने बताया कि शनिवार सुबह 11 बजे कांग्रेस अल्पसंख्यक नगर अध्यक्ष हैदर हुसैन और महासभा ब्लाक अध्यक्ष गुलजार अहमद के नेतृत्व में सौंपे ज्ञापन में बताया कि जम्मू कश्मीर के कठुआ में 8 साल की मासूम बच्ची का गैंगरेप कर दर्दनाक तरीके से हत्या करने और उत्तरप्रदेश के उन्नाव में एक विधायक ने 18 वर्षीय युवती के साथ बलात्कार करने के बाद उसके ही पिता की हत्या कर दी। इस दौरान महासभा उपाध्यक्ष आशिक शाह, हकीम खान, टीपू सुल्तान, शोएब छीपा, उस्मान शेख, लतीफ उस्ता, जावेद छीपा, शेरू मंसूरी आदि थे।