पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • देवगढ़: सूर्यवंशी बल्ला राजपूत समाज ने किया सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने का आह्वान

देवगढ़: सूर्यवंशी बल्ला राजपूत समाज ने किया सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने का आह्वान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवगढ़| सूर्यवंशी बल्ला राजपूत समाज का इतिहास अधिवेशन हुआ। इसमें इतिहास पर जागरूक रहने का संकल्प लिया। सूर्यवंशी बल्ला राजपूत समाज का इतिहास अधिवेशन सोमवार को स्व.तेजसिंह बल्ला की हथाई पर हुआ। मुख्य अतिथि समाज के कुल गुरु भाभा भगवतसिंह वडवा ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ बल्ला राजपूत समाज के पौराणिक इतिहास का वाचन करते हुए बल्ला राजपूत समाज के महापुरुषों ने भारत देश के राष्ट्रीय विकास में किए गए। योगदान का समाज और राष्ट्र के लिए गौरवांवित बताया। इस अवसर पर जीवनसिंह, खिमसिंह, लालसिंह, अमरसिंह, रतनसिंह, भेरूसिंह, हरीसिंह, छगनसिंह, मदनसिंह, मनोहरसिंह, सोहनसिंह, नारायणसिंह, अभय सिंह ने अपने -अपने विचार रखते हुए बल्ला राजपूत समाज के इतिहास को विश्व में अति प्राचीन बताया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए बल्ला राजपूत महासभा के कोषाध्यक्ष मानसिंह र|ावत ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त कर समाज को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि नाथूसिंह पंवार, मोहनसिंह र|ावत,युवा प्रकोष्ठ कार्यकारिणी सदस्य गजेंद्र सिंह र|ावत, हितेंद्रसिंह, गणपतसिंह,महेंद्रसिंह, सुमेर सिंह, जीवनसिंह, भैरूसिंह आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...